◆ दीपोत्सव के वार्ड की साज सज्जा के लिए वार्ड को किया गया पुररूकृत
◆ प्रथम पुरूस्कार प्राप्त वार्ड को 10 द्वितीय को 8 तथा तृतीय को 5 लाख विकास हेतु देने की घोषणा
अयोध्या। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले दीपोत्सव के दौरान महानगर के वार्डो को दीपक की ज्योति प्रज्जवलित करने के साथ आकर्षक रुप से सजाने वाले स्थानीय लोगो के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सांसद लल्लू सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने वार्डो को सजाने में सहभागिता करने वाली टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया।

jai sri ram