Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश 53 मामलों...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में पेश 53 मामलों के सापेक्ष 8 का निस्तारण

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 53 फरियादियों ने अपनी शिकायत पेश की। जिनमें से 8 मामलों का निस्तारण तत्काल मौके पर ही थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया। शनिवार को कुमारगंज थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 6 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें से 3 मामले का निस्तारण थाना अध्यक्ष कुमारगंज शिव बालक द्वारा तत्काल करा दिया गया। इनायत नगर थाने पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 28 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से 4 मामले का तत्काल मौके पर निस्तारण हो गया। इसके अलावा खंडासा थाना पर नायब तहसीलदार अमानीगंज अनिल कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मे थाना क्षेत्र से 19 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की जिनमे एक मामले का निस्तारण थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव द्वारा करा दिया गया। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित रहे जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हें निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments