जलालपुर , अम्बेडकर नगर। अज्ञात कारणों से लगी आग में जहां दो परिवारों के घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया वहीं कई बकरियां भी जलकर मर गई, साथ ही मोटरसाइकिल भी जल गई ।आग बुझाने के चक्कर में गृह स्वामी महेंद्र यादव गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।



