◆ यहां लगा रहता है दलालों का जमावड़ा
◆ शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कारवाई
मिल्कीपुर, अयोध्या, 10 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पर अक्सर अधीक्षक नदारद रहते हैं तथा सीएचसी मिल्कीपुर पर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। यह आरोप यहां आने वाले मरीजों के है। इसकी कई बार शिकायत होने के बाद यहां बदलाव नहीं हुआ।



जबकि यहां के डॉक्टरों द्वारा बाहर से भी दवाइयां लिखी जाती हैं गरीब परिवार बाजार से दवाइयां लाने में मजबूर है लेकिन करे तो क्या करें ग्रामीण यहां के दलालों का शिकार होते रहते हैं। सीएचसी मिल्कीपुर पर आने वाली आशा बहू तथा स्थानीय लोगों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया की यहां कार्यालय में लिपिक के पद पर एसबी त्रिपाठी की तैनाती की गई है लेकिन उन्हें आज तक कार्यालय में नहीं देखा गया है। कार्यालय में अक्सर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात डी पी यादव द्वारा लिपिक का कार्य संचालित किया जाता है। लेकिन विगत कई दिनों से डी पी यादव जी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। कार्यालय में विगत कई दिनों से लिपिक के अभाव में ताला लटक रहा है।