Monday, May 20, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ रहा कांग्रेस का कारवां-गुलाम...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ रहा कांग्रेस का कारवां-गुलाम रसूल छोटू

अम्बेडकर नगर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस परिवार का कारवां बढ़ रहा है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू,पीसीसी सदस्य ने युवा नेता रजनीश राजभर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए यह उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम आदमी हैरान परेशान है, सपा,बसपा, आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम बनकर रह गयी हैं, इसलिए जनता को उम्मीद केवल और केवल कांग्रेस से है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की प्रेरणा से कटेहरी विधानसभा के युवा नेता रजनीश राजभर ने अपने साथियों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा प्रभारी अकबरपुर विधानसभा , जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू,कांग्रेस नेता ललित मोहन श्रीवास्तव ललित नेता  और मस्तराम शर्मा ने रजनीश राजभर और उनके साथियों को माला पहनाकर कांग्रेस का झण्डा थमाकर उनको कांग्रेस परिवार का सदस्य बनाया और घर घर भारत जोड़ो यात्रा का अभियान चलाने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से छोटेलाल, भगत पूर्व सभासद, रामजी मौर्य, नफीस अहमद, विशाल पांडेय, बसंत राजभर,ओम प्रकाश उपाध्याय, सुरेश सोनकर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments