Monday, May 20, 2024
HomeVideoइफ्को नैनो यूरिया तरल आधारित पर रबी उत्पादकता वृद्धि विचार गोष्ठी आयोजित

इफ्को नैनो यूरिया तरल आधारित पर रबी उत्पादकता वृद्धि विचार गोष्ठी आयोजित

अयोध्या। रुदौली रौजागांव स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के द्वारा इफ्को नैनो यूरिया तरल आधारित पर रबी उत्पादकता वृद्धि विचार गोष्ठी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इफ्को के एमडी डॉ उदय शंकर अवस्थी ने दीप प्रज्वलित करके की। इस दौरान परिसर के अंदर लगे मेले के प्रोडक्ट का एमडी ने निरीक्षण किया। गोष्ठी में आईएएस अपर मुख्य सचिव गन्ना सीमित के संजय आर भूसरेड्डी भी शामिल हुईं।

इस दौरान प्रतिशील किसान, वैज्ञानिको, लोक कलाकार व महिला स्वयं सहायता समूह के लोगो को सम्मानित किया गया। एमडी डॉ उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि गन्ना किसानो के लिए नैनो यूरिया का दाम 15 रूपये पर बोतल दाम घटा दिया है। जो 240 रूपये था अब वह 225 कर दिया गया है। जिसका फायदा किसान लोगो को मिलेगा। उन्होंने गन्ना किसानो से अपील कि आप नैनो यूरिया का इस्तमाल करे जिससे खेत कि पैदा वार अच्छी होंगी। अपर मुख्य सचिव गन्ना सीमित के संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान का उत्पादन कैसे बढ़े और उच्चकोटि का गन्ने का बीज़ उसे मिले जिससे अच्छे गन्ने की फ़सल उगए। जिसमे चीनी मिल को फायदा और गन्ना किसानो को फायदा हो सके। प्रदेश में पिछले 17- 18 से लगातार पूरे भारतवर्ष में गन्ने का पैदावार नंबर एक हुआ है। इधर बारिश के कारण काफ़ी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे पास गन्ना किसान 33 लाख थे। अब 46-47 लाख गन्ना किसान हुए है। उत्तर प्रदेश की सरकार की और गन्ना विकास समिति की तरफ भरोसा बढ़ा है। आज की डेट में टोटल हमारे पास 60 लाख किसान हैं। दरअसल इस गन्ना किसान गोष्ठी मे किसानो को प्रोडक्ट के बारे मे बताया गया। जिसमे गोष्ठी मे बड़ी संख्या मे किसान शामिल हुईं। इस मौके पर इफको लखनऊ राज्य विपरण प्रबंधक अभिमन्यु राय, उप गन्ना आयुक्त हरिपाल सिंह और मुख्य क्षेत्र प्रबंधक ए के सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments